Published on September 17, 2026 | Views: 206
वृंदावन। छीपी गली मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत बुधवार शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।
इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल शर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। उनके सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए और कई श्रद्धालु भक्ति में झूमते दिखाई दिए। कार्यक्रम स्थल गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आराधना करते हुए भक्ति संगीत का आनंद लिया। आयोजन को लेकर छीपी गली क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। देर शाम तक श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही।
गणेश महोत्सव के आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर अनिरुद्ध मिश्रा, दीपक मिश्रा, अंशुल अग्रवाल, अमित मिश्रा, जीडी गुप्ता, भगवान दास गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणेश महोत्सव से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।
Category: Dharm