Published on October 21, 2026 | Views: 232
बस्ती: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बस्ती में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी जी के स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन एवं जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री मौर्य ने इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनों से भी भेंट की।
Category: Politics