पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल पर जमीन हड़पने का आरोप, संगीन धाराओं मे मुक़ददमा दर्ज

Published on October 24, 2026 | Views: 285

पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल पर जमीन हड़पने का आरोप, संगीन धाराओं मे मुक़ददमा दर्ज

मथुरा । थाना महावन क्षेत्र के गांव निवासी बनैसिंह उर्फ बन्नी सिंह ने जमीन के लेनदेन को लेकर मथुरा से समाजवादी पार्टी की पूर्व महानगर अध्यक्ष व उसके पति मनोज गोयल पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायत में पीड़ित नें बताया उसने अपनी जमीन का सौदा करीब 2 करोड़ 16 लाख 66 हजार रुपये में ऋतू गोयल व मनोज गोयल से तय होने, एवं भुगतान के नाम पर केवल 14 लाख रुपये मिलने तथा शेष रकम मांगने पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसमे मथुरा पुलिस नें बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ऋतू गोयल व उसके पति मनोज गोयल के खिलाफ संगीन धाराओं मे मुक़ददमा पंजीकृत कर जाँच शुरू की हैँ

करीब 2.16 करोड़ रुपये में तय हुआ था जमीन का सौदा

शिकायत के अनुसार, बनैसिंह उर्फ बन्नी सिंह ने अपनी जमीन का सौदा रितु गोयल, उसके पति मनोज गोयल तथा मनोज गोयल पुत्र श्यामसुंदर थाना राया व हाल निवासी राधा पुरम स्टेट, थाना हाईवे, मथुरा के साथ करीब 2 करोड़ 16 लाख 66 हजार रुपये में तय किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस सौदे में देवकीनंदन कश्यप निवासी जनकपुरी रोड, बीएसए रोड, मथुरा और मनीष आजाद निवासी आजाद नगर, सौंख रोड के माध्यम से भी लेनदेन तय हुआ था।पीड़ित के मुताबिक, जमीन के सौदे के एवज में उसे चार किस्तों में केवल 14 लाख रुपये दिए गए। इसके अलावा तीन लाख रुपये का एक चेक भी दिया गया, जो शिकायतकर्ता के अनुसार बाउंस हो गया। आरोप है कि जब उसने जमीन की पूरी रकम देने के लिए संबंधित लोगों से कहा तो विवाद शुरू हो गया।

रुपये मांगने पर पीड़ित क़ो शडयंत्र के तहत पुलिस अधिकारियो क़ो गुमराह कर फर्जी मुक़ददमे मे फ़साने की शाजिश कर रहे पति पत्नी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बकाया रकम मांगने पर ऋतू व उसका पति मनोज नें उसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कथित झूठा प्रार्थना पत्र भी दिया। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद जमीन को लेकर विवाद और गहरा गया।
आरोप है कि संबंधित लोगों ने बैंक खातों, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का कथित दुरुपयोग करते हुए आपराधिक षड्यंत्र के तहत जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से 22 अप्रैल 2026 की तारीख के फर्जी स्टांप और नोटरी दस्तावेज तैयार कराए। शिकायत में करीब 26 लाख रुपये के लेनदेन का उल्लेख करते हुए इन दस्तावेजों को फर्जी और कूटरचित बताया गया है।

जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप

बनैसिंह उर्फ बन्नी सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि संबंधित लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आशंका जताई कि आरोपियों की गतिविधियों से उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंच सकता है।पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जमीन के वास्तविक स्वामित्व, सौदे की शर्तों, भुगतान के विवरण और कथित दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। उसने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

कई पुराने मुकदमों का भी किया उल्लेख

शिकायत में मनोज गोयल के खिलाफ मथुरा जनपद के अलग-अलग थानों में कई पुराने मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें थाना हाईवे, थाना हाईवे- क्षेत्र और थाना राया मे अपहरण लूट,धोखाधणी कर जमीन हड़पने जैसे दर्जन भर से अधिक अपराध पंजीकृत हैँ पुलिस अगर इसकी सत्यता से जाँच कर कार्यवाही करें तो और भी इससे जुड़े मामले सामने निकलकर आएंगे
राया मे भी सपा नेत्री के पति पर बगीची की जमीन हड़पने के लगे थे आरोप प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2022-23 मे सपा महानगर रही ऋतू सक्सेना गोयल के पति मनोज गोयल द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार करा धार्मिक स्थान क़ो हड़पने की नियत से जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया लेकिन नगर के लोगो के विरोध के चलते उस जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए वही लक्ष्मीनगर के एक मंदिर के फर्जी दस्तावेज तैयार करा उस पर भी अपना मालिकाना हक जताया गया जिसका मुक़ददमा आज भी उक्त सपा नेता एवं उसके पति पर धोखाधड़ी मे मुक़ददमा दर्ज हैँ
इसके अतिरिक्त, शिकायतकर्ता ने एक अन्य मामले में भी कथित वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख किया है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित मामलों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए वर्तमान जमीन विवाद की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।शिकायतकर्ता ने एक चिकित्सक की शिकायत का हवाला देते हुए भी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों को लेकर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन सभी मामलों की वर्तमान स्थिति और उनमें न्यायालय अथवा पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बनैसिंह उर्फ बन्नी सिंह ने 22 जुलाई 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उसने जमीन के सौदे से संबंधित दस्तावेजों, भुगतान के साक्ष्यों, चेक और कथित स्टांप व नोटरी दस्तावेजों की जांच कराए जाने की अपील की है।
पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उक्त सपा की पूर्व महानगर अध्यक्ष बताने वाली ऋतू सक्सेना उर्फ़ ऋतू गोयल पीड़ित क़ो फर्जी मुक़ददमे मे फंसा सकती हैँ तथा आर्थिक नुकसान के साथ जमीन से भी हाथ धोना पड़ सकता है। पीड़ित नें बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में तथ्यों के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस नें पीड़ित की शिकायत पर पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष ऋतू सक्सेना उर्फ़ ऋतू गोयल व उसके पति मनोज गोयल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया हैँ।हम आरोपित पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं करते हलाकि पुलिस जांच और संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई तथा दूसरे पक्ष का बयान सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Category: Crime


Latest News