अमेरिका में भीषण विमान हादसा: 9 की मौत, पायलट की आखिरी चेतावनी ने सबको चौंकाया!

Published on November 2, 2026 | Views: 316

अमेरिका में भीषण विमान हादसा: 9 की मौत, पायलट की आखिरी चेतावनी ने सबको चौंकाया!

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। AFP के मुताबिक, विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था।

हादसे से कुछ देर पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को कहा, ‘विमान तेजी से नीचे गिर रहा है, हम जमीन से टकराने वाले है। अब वक्त नहीं बचा।’

इसके कुछ ही देर बाद विमान सड़क के पास जमीन से टकरा गया। टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के इलाके में आग फैल गई।

हादसे की जगह राष्ट्रपति ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से करीब 14 किलोमीटर दूर है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और पायलट के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें पायलट ने बताया कि मौसम खराब हो रहा है। विमान में बर्फ जम रही है और तेज झटके लग रहे हैं।

हालात बिगड़ने पर पायलट ने 2 हजार फीट और ऊंचाई पर जाने की अनुमति मांगी। इसी दौरान विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। स्थिति बिगड़ती देख पायलट ने इमरजेंसी घोषित कर दी।

Category: Internation News


Latest News