Published on November 23, 2026 | Views: 24
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
रातभर परिक्रमा के बाद चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका, दो घायलों की हालत गंभीर
मथुरा जनपद के जैंत क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सनसिटी के पास सर्विस लेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार एक स्विफ्ट कार घुस गई। मध्य प्रदेश नंबर की इस कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जिसमें दो बच्चे और दो महिला थी।
जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए गए हैं। जो ग्वालियर से आए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सर्वोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार लोगों ने रात में दो अलग-अलग स्थानों परिक्रमा की थी। आशंका है कि रातभर जागने के कारण चालक को सुबह झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। हालांकि पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
एसएसपी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों का उपचार जारी है।
Category: Crime